
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "संगीतमय योग शिविर" का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का शिविर विशेष रहा क्योंकि 21 जून को Father's Day भी था। इसी कारण कार्यक्रम के "मुख्य अतिथि" सभी के पापा रहे।रविवार, 21 जून 2026, प्रातः 7:00 बजे, होटल विश्वम, BLW रोड, वाराणसी मे भव्यता के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विनय गिरी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि "योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवनशैली है। Father's Day पर पिता को समर्पित यह शिविर समाज को स्वास्थ्य और संस्कार दोनों का संदेश देगा।"योग समन्वयक समीर सरीन, किरण गुप्ता, अनूप मिश्रा, राहुल गुप्ता, अमित सिकदर, मधु कोठारी, चंद्रशेखर राय, प्रकाश बागचंदानी के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने प्रतिभाग किया।