
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शिवपुर स्थित होटल जय बजरंग बहार स्वीट हाउस में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू की है।इससे होटल को अब लगातार, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस आपूर्ति मिल सकेगी। इससे पहले होटल में गैस की जरूरत पूरी करने के लिए हर महीने करीब 65 एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता था। PNG सेवा शुरू होने के बाद अब सिलेंडर भंडारण, परिवहन और बार-बार रिफिलिंग की समस्या से राहत मिलेगी।गेल की प्रोजेक्ट टीम ने इस कार्य को पूरा किया। परियोजना का नेतृत्व उप महाप्रबंधक नवाजिश अली अंसारी ने किया, जबकि वाराणसी सीजीडी परियोजना का संचालन महाप्रबंधक सुशील कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है।गेल के अनुसार PNG पर्यावरण के लिए भी बेहतर ईंधन है। इसके उपयोग से कार्बन उत्सर्जन कम होता है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही अन्य उपभोक्ताओं तक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।गेल (इंडिया) लिमिटेड ने कहा कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों को PNG नेटवर्क से जोड़ने का कार्य लगातार जारी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और किफायती ऊर्जा सुविधा मिल सके।