news-details

जश्ने वारिस पाक का भव्य आयोजन आज

You can share this post!

 

Pardarshi Vikas News Amethi
खुर्शीद क्लब मैदान में ‘जश्ने वारिस पाक’ के 32वें आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। यह कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहजीब और हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है।शनिवार रात 8:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत भव्य आतिशबाजी के साथ होगी। रात 9:00 बजे औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। सुबह 4:13 बजे हजरत वारिस अली शाह का कुल शरीफ होगा और सुबह 7:00 बजे कार्यक्रम का समापन मेहमानों की रुखसती के साथ होगा। आयोजन में देश के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें शमीम अनवर और वारिस साबरी शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार इस महफिल का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देना है। आयोजक हजरत मोबीन अहमद वारसी ने बताया कि यह कार्यक्रम जाति-पाति के भेदभाव को खत्म कर समाज में सौहार्द का संदेश देता है।