
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। करवाचौथ और दीपावली के त्योहारों के बीच महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में आयोजित जश्न फैशन लाइफस्टाइल मेले का टाइटल स्पॉन्सर राल्फ सेंसेस (RALFH SENSES) बना है। ब्रांड भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ पूजा सामग्री के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।राल्फ सेंसेस अगरबत्ती, धूप और कपूर सहित पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता, सुगंध और विश्वसनीयता पर विशेष जोर देता है। मेले के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य वाराणसी के ग्राहकों और व्यापारिक जगत के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना तथा ग्राहकों का विश्वास मजबूत करना है।कंपनी के डायरेक्टर अंकुश गुप्ता के नेतृत्व में ब्रांड विस्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। वाराणसी जोन का प्रबंधन मयंक चौधरी और महिमा चौधरी संभाल रहे हैं।