news-details

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई करने और आमजन को राहत पहुंचाने पर जोर दिया।