
पारदर्शी विकाश कानपुर। वार्ड 92 के पार्षद अवधेश त्रिपाठी के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।कार्यक्रम का आयोजन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र के विकास, सड़क, सफाई, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इसी कारण क्षेत्र की जनता ने उन्हें सम्मानित कर अपना आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा तथा जिला कार्यसमिति सदस्य अजय अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संवाद ही विकास की आधारशिला है।
वार्ड की जनता ने जो स्नेह, विश्वास और सम्मान मुझे दिया है, उसके लिए मैं सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभारी हूं। पिछले तीन वर्षों में जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिली है। आगे भी मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है-पार्षद अवधेश त्रिपाठी