news-details

‘जनता की उम्मीदों के नेता हैं अखिलेश यादव’,

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कुशीनगर में पूरे उत्साह और समाजवादी जोश के साथ मनाया गया। पड़रौना स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन, सोहरौना में आयोजित समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी भैया ने कहा, "अखिलेश यादव प्रदेश की जनता, खासकर युवाओं, किसानों और गरीबों की उम्मीदों का सबसे मजबूत चेहरा हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनहित की लड़ाई लड़ रही है। हम सभी कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। पूर्व विधायक पी. के. राय ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को उनके नेतृत्व से नई उम्मीदें हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बबलू उर्फ़ विजेंद्र पाल यादव ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक न्याय और विकास की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह में संतोष तिवारी, राजन शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष सिकन्दर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ़ मुन्ना यादव, विक्रमा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।