news-details

‘जनता कॉकरोच पार्टी’ पर बोले कीर्तिवर्धन सिंह- यह सिर्फ एक अस्थायी प्रतिक्रिया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही ‘जनता कॉकरोच पार्टी’ को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर नई चीज को लेकर लोगों में उत्साह और जिज्ञासा होती है, लेकिन समय के साथ उसकी वास्तविकता सामने आ जाती है।उन्होंने कहा, “जब लोगों को पता चलता है कि किसी चीज का कोई ठोस आधार नहीं है और वह केवल प्रतिक्रिया के तौर पर बनाई गई है, तो उसका असर धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। यह एक तूफान की तरह आता है और फिर शांत हो जाता है।”‘मेलोडी टॉफी’ विवाद पर पूछे गए सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इसमें किसी बहस की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री Narendra Modi की वैश्विक लोकप्रियता और विभिन्न देशों के नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि अरब देशों में हिंदू मंदिरों का निर्माण और भारत के साथ मजबूत रिश्ते प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत प्रभाव का परिणाम हैं। उनके मुताबिक बदलती वैश्विक व्यवस्था में दुनिया ऐसे देशों की तलाश कर रही है, जिन पर भरोसा किया जा सके और भारत इस भूमिका में उभर रहा है।कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत कई देशों के साथ समझौते कर रहा है, जिससे भारतीय युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सकारात्मक असर है।वहीं गोंडा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग पर उन्होंने कहा कि गोंडा स्टेशन ऐतिहासिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह स्टेशन पूर्वी और उत्तरी भारत को जोड़ने वाली प्रमुख रेलवे लाइन पर स्थित है।उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के सामने रखा जाएगा और इस दिशा में संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।