news-details

जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले रालोद जिलाध्यक्ष

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, औरैया। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट सागर शुक्ला ने उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर दो मांग-पत्र सौंपे। उन्होंने संबंधित विभागों से स्थलीय निरीक्षण कराकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।पहले मांग-पत्र में औरैया-फफूंद मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे टूटी ईंटें, गिट्टी, मौरंग और निर्माण सामग्री रखने के साथ वाहनों की पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना है। उन्होंने सड़क की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की।दूसरे मांग-पत्र में राधा वाटिका की सफाई, गायत्री नगर में जलभराव, ग्राम बरबतपुर में अधूरे पंचायत भवन, खानपुर में क्षतिग्रस्त सड़क और आनेपुर की नई बस्ती में विद्युत व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंचायत भवन निर्माण की जांच और सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग की।सागर शुक्ला ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने एसडीएम से सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया।