news-details

‘जन स्वाभिमान दिवस’ पर शक्ति प्रदर्शन

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को अपना दल (एस) के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती को ‘जन स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे इसे संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। मंच पर चांदी का मुकुट पहनाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस दौरान अनुप्रिया पटेल के साथ उनकी बहन अमन पटेल और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मंच से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। राजनीतिक रूप से यह आयोजन पार्टी की एकजुटता और जनाधार दिखाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।