
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। शहर में जमीन और मकान दिलाने के नाम पर एक स्टांप विक्रेता से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत और पुलिस जांच के बाद नगर कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़ित सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मकान का सौदा कराकर उनसे 8.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में विवाद होने पर समझौते के तहत रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अधिकांश धनराशि वापस नहीं की गई।पीड़ित का कहना है कि बार-बार मांगने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक संजय कुमार राय को सौंपी गई है।