news-details

जमीन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोग घायल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें महेश राजपूत, अखिलेश, शिवा समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार को कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया।घायलों ने मुन्ना सिंह, सागर पाल और भोंपू पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सूचना पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने हैलट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शिकायत पर लापरवाही को लेकर बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह को फटकार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।