news-details

जमीन के विवाद में पति की हत्या

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। पडरौना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में ओमप्रकाश राजभर (50) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को उनकी पहली पत्नी उर्मिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर अंजाम दिया। पति को बचाने पहुंची दूसरी पत्नी नित्या पर भी हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश ने हाल ही में पुश्तैनी जमीन का एक हिस्सा बेचा था। बिक्री से मिले पैसों में हिस्सेदारी को लेकर पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद ओमप्रकाश घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में चले गए, जहां दोबारा विवाद होने पर उन पर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं नित्या भी हमले में घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।