
डी एम ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक,705राजस्व गांवों में जलापूर्ति का दावा
487में से 274परियोजनाएं पूरी हुईं,396ओवरहेड टैंक बनकर तैयार
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की प्रगति और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विभागीय अधिशासी अभियंता, उनके अधीनस्थ अभियंता , जिले में काम कर रही तीन फर्मों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू भी मौजूद रहीं।बैठक में डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधिओं को संचालित परियोजनाओं से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की प्रगति में सुधार के कड़े निर्देश दिए।बैठक में डीएम ने अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा की। कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधिओं और फील्ड में काम कर रही कम्पनियों के प्रतिनिधियों से जलापूर्ति, निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और कार्यों की प्रगति के बारे में सवाल जवाब किए।बैठक में अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले के तेरह विकास खंडों के 705गांवों में जलापूर्ति शुरू हो गई है। जलापूर्ति और गृह संयोजन को लेकर आ रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।रोड रिस्टोरेशन की शिकायतें शून्य हैं। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थावार परियोजना की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, सामग्री की उपलब्धता, ठेकेदारों की कार्यशैली, पाइपलाइन बिछाने की तकनीकी प्रक्रिया, जलस्रोतों की स्थिति, पानी की गुणवत्ता जांच और लाभार्थियों तक जल कनेक्शन की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों में परियोजना का कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां संबंधित कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य न केवल योजना की प्रगति की समीक्षा करना है, वरन उसे और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटनाएं की जा रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना आए तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
जल जीवन मिशन की ताज़ा प्रगति रिपोर्ट
परियोजनाओं की संख्या -487
पूर्ण परियोजनाओं की संख्या -274
ओवरहेड टैंक -लक्ष्य-492,अब तक निर्मित -396
अधिष्ठापित नलकूपों की संख्या -618
जलापूर्ति वाले राजस्व ग्रामों की संख्या -705जल जीवन मिशन के बारे में झूठी रिपोर्टिंग वाला प्रमुख गांव -कमासिनगृह संयोजन का लक्ष्य -332707, पूर्ति -332447