news-details

जल जीवन मिशन -गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती में 33फीसदी गांवों में नहीं हो रही जलापूर्ति

You can share this post!

समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता ने लगाई फटकार
श्रावस्ती में साल भर में केवल 12जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम हुए




संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ/गोंडा। जल शक्ति मंत्री और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश -जलनिगम के निर्देशों  के क्रम में जल जीवन मिशन की सभी परियोजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। गोंडा मंडल के तीन जिलों में जल जीवन मिशन की प्रगति ठीक नहीं है। मंडल के 32फीसदी गांवों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने निरीक्षण और समीक्षा बैठक में टीम बनाकर सभी काम 15दिन के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं । श्रावस्ती जिले में जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम सबसे कम दिखने पर मुख्य अभियंता ने कड़ी नाराजगी जताई।जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा में एल एंड टी प्रा लि द्वारा फेज-2एवं3में जल जीवन मिशन के काम चल रहे हैंबलरामपुर में 296राजस्व ग्रामों के लिए 199पेय जल योजनाएं हैं।287गांवों में जलापूर्ति हो रही है।194 ओवरहेड टैंक पूरे हो चुके हैंश्रावस्ती में 218राजस्व ग्रामों के लिए 124पेयजल योजनाएं संचालित है।215गांवों में जलापूर्ति हो रही है। 118शिरोपरि जलाशयों का निर्माण पूरा हो चुका है। गोंडा में 1261राजस्व गांवों के लिए 783पेय जल योजनाएं संचालित हैं।535शिरोपरि जलाशय पूरा हुए हैं। सभी परियोजनाओं पर मांग के अनुरूप लेबर नहीं है।1130लेबर कम हैं।समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता गोरखपुर क्षेत्र इंजीनियर वी पी सिंह ने लेबर संख्या बढ़ाकर अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिएसमीक्षा बैठक में इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार अधीक्षण अभियंता , इंजीनियर महेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता, इंजीनियर मो इमरान खान, अधिशासी अभियंता, सुलेमान खां अधिशासी अभियंता , जितेन्द्र कुमार सहायक अभियंता और निर्माण कम्पनी एल एंड टी प्रा लि गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर के डी पी एम और स्टेट हेड मौजूद रहे।


जलशक्ति मंत्री के निर्देश के अनुसार सभी संचालित परियोजनाओं पर जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम नहीं हो पाए हैं। बलरामपुर में 203, श्रावस्ती में 12और गोंडा में 128कार्यक्रम हुए हैं। बारिश के मौसम में कम्पनियां गांवों में जल चौपाल और जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम नहीं आयोजित कर पा रही हैं।


अमेठी जिले में नहीं हो रहे जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम
 जनपद अमेठी में 650से अधिक गांवों में जलापूर्ति का दावा किया गया है। पिछले एक साल के भीतर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल अर्पण दिवस के कार्यक्रमों की संख्या 50के आसपास बताई गई है। अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव के चिकित्सीय अवकाश पर जाने के बाद कार्यों की प्रगति और कमजोर हो गई है।



 समीक्षा बैठक के निष्कर्ष बिंदु -एक नजर
1-बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती जिले में सभी परियोजनाओं पर लेबर संख्या बढ़ाई जाएगी।
2-पाइप पेय जल योजनाओं को सी आई आर पी के अनुसार पूरा किया जाएगा।
3-योजना तैयार कर टीमें गठित करके सभी परियोजनाओं पर जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4-ट्रायल रन में चल रही योजनाओं को शीघ्र रखरखाव की श्रेणी में लाया जाएगा।