news-details

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । शनिवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है ।जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी राजेश पुत्र हरिश्चंद ने बीती रात किसी बात से नाराज होकर चूहे मारने की दवा खा ली थी। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। युवक की तबीयत खराब होते देख परिजनों में हड़कंप मच गया और वे उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। बेहतर इलाज के लिए उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उन्होंने पुष्टि की कि अस्पताल में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है और उसे आगे की चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, युवक की हालत पर डॉक्टरों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।