news-details

ज्येष्ठ के तीसरे मंगल को प्रसाद वितरण कार्यक्रमों की धूम रही

You can share this post!


 
 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ ​अमेठी। ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार के अवसर पर जनपद में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला।  अग्रहरि मेडिकल स्टोर द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का भव्य शुभारंभ अमेठी रियासत की  शांभवी अनंत विक्रम सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि शांभवी अनन्त विक्रम सिंह ने संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। 
भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण अंचल में भी ज्येष्ठ के तीसरे मंगल पर सैकड़ों स्थानों पर शरबत और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।