news-details

जौदिलमऊ में हुई बसपा की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  बहुजन समाज पार्टी की ओर से सांगठनिक दृष्टि से बनाए गए सेक्टर वक्तावरनगर के जौंदिलमऊ में शुक्रवार को बसपा की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करने के साथ कार्यकर्ताओं की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया। मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने अभी तक अपने शासनकाल में भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करके सर्वसमाज का हित किया है। बसपा को छोड़कर सभी दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस कर मैदान में डटे रहने का संदेश दिया और कहा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के अनुयाई कभी संघर्ष करने से नहीं डरते।बैठक में पूर्व जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने बसपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि  बहन मायावती जी ने छः वर्ष में उत्तर प्रदेश को विकास के मानचित्र में दुनिया में नम्बर वन प्रदेश बनाने का काम किया है। बसपा ने भाईचारा कायम करके सर्वसमाज का हित किया। भाजपा और सपा दोनों नफरत की राजनीति करके राजनीतिक हित साधन की कोशिश में लगी हुई हैं।बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी विजय कुमार गौतम ने किया ‌।अवधेश कुमार भारती, सीता राम गौतम, रामदीन गौतम, श्याम गौतम,अमर जीत गौतम, धर्मपाल गौतम, गौरीशंकर, लीलावती, सावित्री आदि मौजूद रहे।