
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीसीएल टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में जीटीवी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज को 60 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सप्रू मैदान पर खेले गए दिन-रात्रि फाइनल मुकाबले में जीटीवी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए।टीम की ओर से अब्दुल रहमान ने शानदार 50 रन और गौरव प्रताप सिंह ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। पटेल प्रॉपर्टीज के लिए सुशील राय ने 3 विकेट लिए।157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटेल प्रॉपर्टीज की टीम 14.1 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। मनिंदर सिंह ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। जीटीवी वॉरियर्स की ओर से डॉ. अभिषेक चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि डॉ. चेतन सिंह को एक विकेट मिला।फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अभिषेक चौहान को मैन ऑफ द मैच, अब्दुल रहमान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मनिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और राम सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।समारोह में पूर्व रणजी खिलाड़ी संदीप पांडे, उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पी.के. मिश्रा, केसीए उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव कौशल कुमार सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।