news-details

जाम और सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त से मिले प्रणव सिंह

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रणव सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, IPS से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े विषय उठाए गए।मुलाकात के दौरान कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के आसपास लगने वाले जाम की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा हुई। प्रणव सिंह ने इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात रखी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर के समीप पुलिस की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित करने का विषय भी उठाया गया।प्रणव सिंह ने कहा कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने, जनसुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय जरूरी है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।