news-details

जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो शिक्षक ने खुद उठाया बीड़ा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो

 

कसया, कुशीनगर। हाटा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तमासपुर में लंबे समय से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे बच्चों को आखिरकार राहत मिल गई। विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा था। इससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर शिक्षक और अभिभावक चिंतित थे।विद्यालय में तैनात शिक्षकों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी।बच्चों की परेशानी को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक विपिन सिंह ने सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने निजी खर्च से विद्यालय परिसर में नया हैंडपंप लगवा दिया। हैंडपंप लगने के बाद अब विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।शिक्षक की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में जब जिम्मेदार तंत्र प्रभावी कदम नहीं उठा सका, तब शिक्षक विपिन सिंह ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचय दिया।अभिभावक कमलेश पटेल, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार, प्रिंस कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि ने शिक्षक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी खर्च से हैंडपंप लगवाना बच्चों के हित में सराहनीय और पुनीत कार्य है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी।