
पारदर्शी विकास,महोबा।भारत सरकार /पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय/भारत मौसम विज्ञान विभाग / मौसम केन्द्र लखनऊ से सूचना प्राप्त हुयी है कि दिनांक 20 मई से 23 मई तक जनपद में अत्यधिक उष्ण लहर चलने की संभावना है । जिलाधिकारी ने इस को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में हीट वेब से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया है l ग्रीष्म ऋतु के गर्मी लू के प्रकोप को लगातार बढते हुए देखकर जनपद में जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने जनपद वासियों से अपील की है कि लू हीट वेब की स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति पर तत्काल अस्पताल की शरण लें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। त्वचा का लाल,गर्म, शुष्क होना, गर्मी लगना किन्तु पसीना नहीं आना ,गर्मी के कारण पल्स का तीव्र होना,उथले स्वांस गति का तीव्र होना, पर्याप्त मात्रा में पेशाब नहीं जाना, सिरदर्द, मतली, थकान, चक्कर आना और कमजोरी होना। गर्मी के कारण असमान्य व्यवहार करना, भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने का अनुभव करना। उच्च तापमान से शरीर के आंतरिक अंगों को विशेष रूप से मष्तिष्क को नुकसान पंहुचाता है। ह्रदय की कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। धूप से बचें दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर जाना ज़रूरी हो तो छाया में चलें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सूती (कॉटन) और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकें। पानी और तरल पदार्थ अधिक लें। दिन भर में बार-बार पानी पीते रहें। ओ आर एस घोल, नींबू पानी, छाछ, लस्सी का सेवन करें। बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। संतुलित और हल्का भोजन करें। ताजे फल जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी खाएँ। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन न लें।घर को ठंडा रखें दिन में खिड़की-दरवाजे बंद रखें, पर्दे लगाएँ।रात में हवा आने दें। पंखा, कूलर या AC का उपयोग करें।इन चीजों से बचें। खाली पेट धूप में न निकलें। शराब, चाय-कॉफी का अधिक सेवन न करें। ज्यादा मेहनत या व्यायाम धूप में न करें। विशेष ध्यान रखें।बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति जल्दी प्रभावित होते हैं। उन्हें धूप से दूर और ठंडे स्थान पर रखें।