
पारदर्शी विकास , महोबा। जनपद स्तरीय उद्योग तथा व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों द्वारा विद्युत की समस्या, महोबा से कबरई के बीच एनएचएआईं के रोड का कार्य व अवैध खनिज परिवहन से संबंधित कार्य तथा कबरई क्षेत्र में क्रेशर एरिया में आवासीय भवन बनाए जाने के प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उक्त प्रकरणों पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों विद्युत, एनएचएआईं छतरपुर, वरिष्ठ खान अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी सदर महोबा को कार्यवाही करने के निर्देशa दिए गए। इसके साथ ही उद्यमियों द्वारा कबरई कस्बे में बुंदेलखंड विकास निगम द्वारा अधिग्रहित बांदा तिराहे की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण तथा उद्यमियों को क्रेशर के भंडारण हेतु लाइसेंस प्राप्त करने में चरित्र प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने के संबंध में प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उक्त प्रकरणों पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों से वस्तु स्थिति की जानकारी हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए, जिससे उक्त प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही कराई जा सके।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात से पहले शहर के वार्ड वार नाला व नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित की जाए तथा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त व्यापार कर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उद्यमी तथा व्यापारी संगठनों की तरफ से देवेंद्र मिश्रा, रघुराज सिंह, राम जी गुप्ता, मनु गुप्ता इत्यादि द्वारा प्रतिभाग करते हुए उद्योग व्यापार हित में अनेक मुद्दों पर जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षण कराया गया।अंत में बैठक सकुशल संपन्न हुई।