news-details

जिलास्तरीय निरंकारी बाल समागम का आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। संत निरंकारी मंडल शाखा हमीरपुर द्वारा मुख्यालय स्थित संत निरंकारी भवन में विशाल जिलास्तरीय निरंकारी बाल समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर से पधारी ब्रह्मज्ञाता बहन वंदना निरंकारी ने की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें नैतिक, आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रेम, करुणा, सहनशीलता, विनम्रता और भाईचारे जैसे संस्कार बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जिला संयोजक महात्मा क्रांति कुमार निरंकारी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना का विकास होता है।समागम में हमीरपुर के अलावा मौदहा, बिंवार, सुमेरपुर, राठ और ककरऊ क्षेत्रों के बाल संतों ने भाग लिया। बच्चों ने गीत, विचार और नाटकों के माध्यम से प्रेम, एकता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाल संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।