
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामसरन, उपाध्यक्ष पर कृष्ण कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर शुभम उपाध्याय रहे निर्विरोध
सुल्तानपुर। जिला न्यायालय कर्मचारी संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें कुल 119 न्यायिक कर्मचारियों में से 101 कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे 61 मत पाकर फैज आलम अध्यक्ष पद पर एवं 67 मत पाकर कृष्ण कांत सचिव पद पर विजयी घोषित हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामसरन,उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर शुभम उपाध्याय निर्विरोध रहें। सभी ने विजयी उम्मीदवारो को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण किया और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दिया।शनिवार को जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो का चुनाव करने के लिए चुनावी प्रक्रिया जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। जिला न्यायालय के प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार, प्रधान सहायक अरविंद श्रीवास्तव एवं सहायक लेखा नाजिर एजाज अहमद ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुए मतदान में अमेठी व सुल्तानपुर जिले में तैनात कुल 119 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में से कुल 101 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया,जबकि 18 कर्मचारी अवकाश पर होने या अन्य कारणों से मतदान में हिस्सा नहीं ले सके। दिनभर होती रही तेज बरसात भी मतदान में बाधा नहीं बन सकी,बल्कि कर्मचारियों में वोटिंग के प्रति काफी उत्साह दिखा। अध्यक्ष पद के दावेदार फैज आलम को 61 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी दामोदर सिंह को 40 मत मिले। वहीं सचिव पद पर कृष्णकांत को 67 मत और प्रतिद्वंद्वी सौरभ सिंह को 34 मत मिले। न्यायिक कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद पर फैज आलम एवं सचिव पद पर कृष्णकांत पर संगठन का नेतृत्व करने का भरोसा जताया है,उन्हें पूरी उम्मीद है कि तेजतर्रार पदाधिकारियो के नेतृत्व में संगठन की बातें मजबूती से हर स्तर पर पहुंचेंगी और उनकी बातों को तवज्जो मिलेगा। न्यायिक कर्मचारियों ने विजयी प्रत्याशियो को जीत की शुभकामनाएं दी। विजयी पदाधिकारियो ने संगठन की जिम्मेदारी भलीभांति निभाकर सभी के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिया। इस दौरान बद्रीनाथ यादव,कमलेश कुमार मिश्रा,विजय कुमार गुप्ता,रवींद्र यादव,उत्तम यादव,सहजराम,सिराज अहमद,शुभम श्रीवास्तव, महेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें।