news-details

जेल में बंद कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

You can share this post!

 

उन्नाव। हत्या के प्रयास के मामले में दो दिन पहले जेल भेजे गए एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक आसीवन थाना क्षेत्र के नरूला नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि जेल में पिटाई के बाद कैदी की मौत हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के गेट के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस प्रशासन परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।