news-details

जेल में बेचैन रही आरोपी बहू, बेटे पर भी पुलिस का शक

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई बहू शालू की पहली रात बेचैनी में बीती। सोमवार शाम जेल पहुंचने के बाद वह करीब दो घंटे तक गुमसुम रही। महिला बंदियों के पूछने पर रोने लगी और रात का खाना खाने से भी मना कर दिया। मंगलवार सुबह उसने दलिया-गुड़ खाया। दोपहर में पांच साल के बेटे को याद कर भावुक हो गई। शाम को चाय-बिस्किट और रात में दाल-सब्जी व रोटी खाई।पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की रात इंदिरा नगर स्थित घर में विनीत मिनोचा की हत्या हुई थी। घटना के बाद शालू ने बिना पूछे कहा था कि विशाल ने उनके ससुर को क्यों मार डाला। इसी बात से पुलिस का शक गहरा गया। जांच में सामने आया कि हत्या वाले दिन शालू ने विशाल से 14 बार, जबकि उसके पति सुब्रत ने 25 बार वॉट्सऐप कॉल की थी।पुलिस ने शालू और विशाल का आमना-सामना कराया, जिसके बाद विशाल ने शालू के कहने पर हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस 49 डिलीट मैसेज और दोनों के बीच हुई 309 कॉल का डाटा रिकवर कर रही है। कारोबारी के बेटे सुब्रत को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है। वहीं, कॉस्मोजिन लाउंज में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से पार्टी में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।