news-details

जिला अस्पताल में नवजात के परिजनों में मारपीट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। जिला अस्पताल में नवजात के इलाज के दौरान शुक्रवार को उसके परिजनों के दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह निवासी नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। इसी बीच परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया।नवजात के मायके पक्ष के लोगों ने बच्चे को जहरीला पदार्थ दिए जाने का आरोप लगाया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार जांच में बच्चे के पेट में अधिक गैस बनने की बात सामने आई थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने नवजात को बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।जहरीला पदार्थ दिए जाने के आरोप की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।