
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जूही क्षेत्र में पिछले करीब चार वर्षों से मेट्रो निर्माण और खोदाई के चलते बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर बुधवार को वार्ड-14 की पार्षद शालू कनौजिया ने महिलाओं के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में लोटा लेकर मेट्रो के प्रतीकात्मक बोर्ड का जलाभिषेक किया और सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सड़क की बदहाली, जलभराव और पेयजल समस्या को लेकर नाराजगी जताई।पार्षद शालू कनौजिया ने आरोप लगाया कि जूही-हमीरपुर रोड पिछले कई वर्षों से निर्माण कार्य के कारण खराब स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे, धूल और जलभराव के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मार्ग पर पिछले चार वर्षों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग हादसों में घायल हुए हैं।पार्षद ने कहा कि सड़क की बदहाली के साथ क्षेत्र में पेयजल और सीवर की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। उनका आरोप है कि मेट्रो निर्माण के दौरान जलकल की पेयजल और सीवर लाइनों से जुड़े कार्य ठीक ढंग से नहीं किए गए। इसके चलते कुछ इलाकों में पानी का लो-प्रेशर, कहीं दूषित पानी और कई स्थानों पर सीवर भराव की समस्या सामने आ रही है।उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।पार्षद ने जूही-हमीरपुर रोड से ट्रांसपोर्टनगर तक मेट्रो की ओर से कराए गए सभी यूटिलिटी कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने शासन स्तर पर कमेटी गठित कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता कार्यों की जांच कराने की मांग रखी। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।शालू कनौजिया ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण, जलभराव, पेयजल और सीवर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में सौम्या वर्मा, पूनम, सुमन, शशिकला, लक्ष्मी यादव, शर्मिला, सीमा, मीरा, रीता और मीना समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
उच्चस्तरीय जांच की मांग
पार्षद ने जूही-हमीरपुर रोड से ट्रांसपोर्टनगर तक मेट्रो की ओर से कराए गए सभी यूटिलिटी कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने शासन स्तर पर कमेटी गठित कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता कार्यों की जांच कराने की मांग रखी। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।शालू कनौजिया ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण, जलभराव, पेयजल और सीवर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में सौम्या वर्मा, पूनम, सुमन, शशिकला, लक्ष्मी यादव, शर्मिला, सीमा, मीरा, रीता और मीना समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।