news-details

जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा। एक अज्ञात व्यक्ति का शव जंगल के पेड़ पर फांसी पर लटका पाए जाने से सनसनी फेल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु महोबा मोर्चरी में रखवा दिया है। नगर के बेलाताल रोड पर रेलवे अंडरब्रिज के पास जंगल में लगे एक चिल्ला के पेड़ पर लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव गमछे के सहारे अर्धनग्न अवस्था में फांसी पर लटका पाया गया है। सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह मय हमराही पुलिस के मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को नीचे उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर महोबा भेजकर मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।