news-details

जाफरगंज में एन एच -56को गड्ढा मुक्त किया गया

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़  जगदीशपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग -56पर बारिश के दौरान खराब हुई सड़क को ठीक करा दिया गया है। सोशल मीडिया पर सड़क के गड्ढों की खबर सुर्खियों में आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को भरने और सड़कों को ठीक करने का काम लगभग पूरा कर दिया है।भारत समाचार और अन्य न्यूज चैनलों ने राहगीरों से बातचीत करके एक खबर चलाई थी। विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता के साथ मजदूरों को भेजकर गड्ढे भरने और आवागमन को सुगम बनाने का काम पूरा कर दिया है।राहगीरों का कहना कि जगदीशपुर कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से सड़क जल्दी खराब हो रही है। स्थानीय निवासियों ने विधायक सुरेश पासी से सड़क की विशेष मरम्मत कराने की मांग की है।

 
जगदीशपुर में कस्बे और पास स्थित जाफरगंज में मार्ग पर पाट होल्स फिलिंग का काम करा दिया गया है।एन एच -56पर गड्ढों की शिकायत सोशल मीडिया पर सामने आई थी। शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है। सड़क का नवीनीकरण कार्य स्वीकृत है। निविदा प्रक्रिया गतिमान है।
इंजीनियर रमेश चंद्र ,अधिशासी अभियंता ,लोक निर्माण विभाग ,निर्माण खंड अमेठी