news-details

जांच कमेटी गायब, भ्रष्टाचार की जांच ठप

You can share this post!

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच ठंडे बस्ते में

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। नगर पंचायत अमेठी में नालों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी संजय चौहान की ओर से जांच कमेटी गठित किए जाने के बावजूद टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है। इससे जांच प्रक्रिया के ठंडे बस्ते में जाने के सवाल उठ रहे हैं।नगर पंचायत में जल निकासी व्यवस्था और देवीपाटन मंदिर से आरआरपीजी कॉलेज तक बनाए गए नाले के निर्माण में गड़बड़ी तथा गलत भुगतान के आरोप लगाए गए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने मामले को लेकर जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।बताया गया कि शिकायत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन ने वार्ड सदस्यों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर नाला निर्माण कार्यों की जांच कराने का पत्र सौंपा था। इसके बाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।समिति में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता/अवर अभियंता, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा तथा एसडीएम अमेठी को शामिल किया गया है। करीब एक माह बीतने के बावजूद समिति के मौके पर नहीं पहुंचने से शिकायतकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने जल्द जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।