news-details

इरफ़ान सोलंकी एक बार फिर चर्चा में ……

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र के हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी में मंगलवार रात जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी पर मारपीट, गाली-गलौच और रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। वहीं दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित बकरा बाजार कमेटी के पदाधिकारी वफा अब्बास ने आरोप लगाया कि इरफान सोलंकी अपने समर्थकों के साथ मंडी पहुंचे और उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और करीब 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए गए। वफा अब्बास का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथियों को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।वहीं दूसरी ओर विधायक नसीम सोलंकी के गनर अजीम अहमद की शिकायत पर वफा अब्बास, इमरान, फहद सहित 15–20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मारपीट, गाली-गलौच और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।इरफान सोलंकी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें वसूली की शिकायत मिली थी, जिसके बाद वे पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों ने उनके साथ हाथापाई की और गनर की वर्दी फाड़ने तक की कोशिश की गई।घटना के बाद हलीम ग्राउंड में भारी हंगामा हुआ और लोगों ने गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विधायक के गनर अजीम अहमद को सुरक्षा में लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।

मंगलवार की देर रात चमनगंज थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना पर दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव