
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। फजलगंज थाना पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए IPL मैचों में सट्टा लगाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹3.91 करोड़ नकद बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन बैटिंग एप के जरिए लोगों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराते थे और बड़े स्तर पर लेन-देन कर रहे थे। नोट गिनने के लिए आरोपियों ने दिल्ली से 3 करेंसी काउंटिंग मशीनें और एक करेंसी चेकिंग मशीन मंगवाई थी। गोविंदपुरी पुल के नीचे से दो मुख्य आरोपी कार्तिक लखवानी और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद किदवई नगर स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों—कल्पेश, रवि और विष्णु को पकड़ा गया। मौके से भारी मात्रा में कैश, मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना मनीष उर्फ “प्रोफेसर” फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। बरामद रकम की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।.