news-details

इकाना स्टेडियम परियोजना की जांच तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और उससे जुड़ी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर गठित समिति को 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।एलडीए की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, समिति स्टेडियम के संचालन, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों और खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अनुबंध (कंसेशन एग्रीमेंट) की शर्तों के पालन की गहन जांच करेगी। इसके लिए जल्द से जल्द समिति की बैठक आयोजित करने को कहा गया है।समिति में अभियंत्रण जोन-1 के अधिशासी अभियंता को सदस्य सचिव और संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि 9 जून को दोपहर 2 बजे तक बैठक का प्रस्ताव अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए, ताकि जांच प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जा सके।जानकारी के अनुसार, समिति मौके पर जाकर स्टेडियम और उससे जुड़े ढांचे का निरीक्षण करेगी। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन तय नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं।एलडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में सभी बिंदुओं का विस्तृत उल्लेख होना चाहिए। रिपोर्ट मिलने के बाद प्राधिकरण आगे की कार्रवाई तय करेगा। इस जांच को परियोजना की पारदर्शिता और जवाबदेही की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।