news-details

इकाना स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। इकाना स्टेडियम में आज बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे शुरू हुए मैच के लिए तेज धूप और गर्मी के बावजूद फैंस स्टेडियम पहुंच रहे हैं। हालांकि दर्शकों की संख्या कम होने के कारण स्टेडियम आधे से ज्यादा खाली नजर आया।रोहित शर्मा और विराट कोहली की जर्सी का फैंस में काफी क्रेज देखने को मिला। स्टेडियम के बाहर 200 से 300 रुपए तक में जर्सियां बिक रही हैं। मैच देखने सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के सुपरफैन भी पहुंचे हैं। रोहित शर्मा के पर्सनल नेट बॉलर रहे शिवपाल सिंह देवड़ा भी पुणे से मैच देखने आए हैं।मैच के दौरान लखनऊ में तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दोपहर बाद 40 डिग्री तक पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से परेशान फैंस छांव तलाशते नजर आए। कई दर्शक गमछा ओढ़कर मैच देख रहे हैं।रोहित के फैंस ने चेहरे पर जर्सी नंबर 45 लिखवाया। वहीं स्टेडियम के बाहर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मैच के चलते शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।