
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम, एंट्री-एग्जिट रजिस्टर तथा स्ट्रॉन्ग रूम का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर पंकज सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।