news-details

ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का डीएम ने किया निरीक्षण

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया तथा अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण प्रणाली, डबल लॉक व्यवस्था, सीलों की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित संधारण की जानकारी ली।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को निरंतर सक्रिय रखने तथा रिकॉर्डिंग की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीलिंग प्रक्रिया और अभिलेखों के रख-रखाव में पूर्ण पारदर्शिता और सावधानी बरती जानी चाहिए।जिलाधिकारी ने नियमित अंतराल पर गोदाम का निरीक्षण और सत्यापन कराए जाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा तथा निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।