
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तहसील परिसर में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर धनराशि मांगने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने कानूनगो के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।