news-details

ई-रिक्शा चालक से रंगदारी की मांग, विरोध पर मारपीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  भरुआ सुमेरपुर। ई-रिक्शा चालक से कथित रूप से प्रतिदिन 200 रुपये रंगदारी मांगने और इंकार करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी चालक का आरोप है कि बस स्टॉप पर सवारी का इंतजार करते समय एक युवक ने उससे सड़क पर ई-रिक्शा चलाने के एवज में रुपये मांगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और रिक्शा न चलाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।