news-details

ई-लॉटरी से मदिरा दुकानों का आवंटन, पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया संपन्न

You can share this post!

वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए देशी व कम्पोजिट दुकानों का अनंतिम आवंटन, हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन

Pardarshi Vikas News Kushinagar

जनपद में वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु देशी मदिरा एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुई।

निर्धारित समयानुसार ई-लॉटरी की कार्यवाही पूरी की गई, जिसमें देशी मदिरा की फुटकर दुकानों का अनंतिम आवंटन दोपहर 01:30:58 बजे किया गया, जबकि कम्पोजिट दुकानों का अंतिम आवंटन 01:35:10 बजे संपन्न हुआ।

ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों में कुबेर स्थान से मंटू कुशवाहा, सलेमगढ़ से चंदन कुमार, बेलवा चुंगी से मेवाती देवी, बलकुडिया से गुलाबचंद्र तथा पचरुखिया चौराहा से अमन कुमार यादव को देशी मदिरा दुकानों का आवंटन किया गया। वहीं, कम्पोजिट दुकान अहिरौलीदान के लिए नागेंद्र कुमार गोंड का चयन हुआ।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह आवंटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिका संख्या Writ-C No. 2253 of 2025 में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से कराई गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी और आवेदकगण भी उपस्थित रहे।