
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के हथेई गांव में 64.77 लाख रुपये की लागत से निर्मित हाटपैठ का रविवार को लोकार्पण किया गया। मंडी समिति बरीपाल क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2025-26 में निर्मित इस हाटपैठ का उद्घाटन विधायक सरोज कुरील ने किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हाटपैठ के निर्माण से किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं छोटे व्यापारियों को भी कारोबार के नए अवसर प्राप्त होंगे।उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देंगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।