
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। हरहुआ बाजार में श्री नरेंद्र होंडा के नए अधिकृत एसोसिएट डीलर शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शोरूम का उद्घाटन एमएलसी बृजेश सिंह और पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश सिंह ने किया। दोनों अतिथियों ने प्रतिष्ठान के प्रबंधन और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के अम्ब्रिश सिंह भोला, भाजपा चंदौली के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, आदित्य सिंह मिंटू और एमजीकेपी के पूर्व कुलपति डॉ. योगेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।इस अवसर पर श्री नरेंद्र होंडा के प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने कहा कि नए शोरूम के शुरू होने से क्षेत्र के ग्राहकों को होंडा के आधुनिक दोपहिया वाहन और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध होंगी। ग्राहकों को वाहन खरीदने से जुड़ी जानकारी, मार्गदर्शन और अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रबंधन ने सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।