
कानपुर। हर्ष नगर स्थित इंजीनियर्स पेट्रोल पंप पर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोप जांच के बाद निराधार पाए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी, बाट-माप विभाग के अधिकारियों तथा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मामले की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान कई चरणों में परीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि पंप पर किसी प्रकार की घटतौली नहीं की जा रही थी।अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि 45 लीटर की टंकी में लगभग 51 लीटर तक पेट्रोल समा सकता है, जिससे लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि, बाट-माप विभाग के अधिकारी तथा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी सभी जांच प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में कई चरणों की जांच के बाद निष्कर्ष निकला कि पेट्रोल पंप पर किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी कहा कि जांच में सभी आरोप पूरी तरह निराधार साबित हुए हैं।