
पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर । शुक्रवार को विधायक सुरेश पासी ने 'स्कूल चलो अभियान-2026' के तहत एक शिक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संविलित (कंपोजिट) विद्यालय, इन्दरीया से शुरू हुई, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना और शिक्षा से वंचित न रहने देना है। इस अवसर पर विधायक पासी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रैली के शुभारंभ के दौरान विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारी और विधानसभा 184 जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी उपस्थित रहे। रैली के बाद, विधायक सुरेश पासी हरखू मऊ पहुंचे। वहां उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर संवाद किया। इसका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को स्कूल तक पहुंचाया जा सके।