
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कानपुर जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कराने की अपील की गई।अनिल दीक्षित ने कहा कि 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत उन युवक-युवतियों का पंजीकरण कराया जाएगा, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नव मतदाता पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही विवाह के बाद दूसरे स्थान पर आई बेटियों और बहुओं के नाम उनके वर्तमान पते पर मतदाता सूची में जुड़वाने में भी सहयोग किया जाए।जिलाध्यक्ष ने बताया कि 24 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सीमा एमबीए, राधा सैनी, जीतू कश्यप, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, हर्षित श्रीवास्तव, शिवेंद्र दुबे, श्याम कुमार, रवि सिंह, मनीष दीक्षित और पीयूष आनंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।