
अमेठी/अम्बेडकर नगर/अयोध्या
बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद 28अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में जनसभाएं करेंगे। 20नवम्बर को उनकी जनसभा अयोध्या में है। आकाश आनंद की जनसभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए बसपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं। सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में जनसभा में सेक्टर और बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। 28अक्टूबर से विधानसभा स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी।सोमवार को बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने जनसम्पर्क करके सर्वसमाज के लोगों को जनसभा में जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आकाश आनंद को युवाओं का आईकान बताया और जनसभा में रिकॉर्ड भीड़ जुटाने का दावा किया।अम्बेडकर नगर के चांदपुर भटपुरा में सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज वर्मा और जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने बसपा सुप्रीमो के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों पर संवाद किया और 20नवम्बर को हर गांव से लोगों को जनसभा में पहुंचाने के लिए पुख्ता तैयारी करने पर जोर दिया।विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। जनता 2027में बसपा की सरकार बनाने की तैयारी में है।बहन मायावती जी के मुख्यमंत्री बनने से ही सर्वसमाज के अच्छे दिन आयेंगे और बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार और पक्की नौकरी मिलेगी।बैठक का संचालन राधेश्याम राजभर ने किया।सेक्टर अध्यक्ष राम सकल भारती, मनोज पाल, आज्ञाराम प्रधान, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।अयोध्या में अयोध्या विधानसभा की बैठक 30अक्टूबर को प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल स्वयं मौजूद रहेंगे।
बसपा नेताओं ने किया जनसंपर्क
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, महासचिव श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट, भीमराव बौद्ध, संतोष दुबे आदि ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जनसम्पर्क करके बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के अवशेष कार्यों को पूरा कराया। अमेठी ग्रामीण सेक्टर में चंद्र प्रकाश कोरी को अध्यक्ष और सत्यम् गौतम को महासचिव बनाया गया है।