news-details

हाटा शिक्षक संघ चुनाव में देवानंद दुबे अध्यक्ष निर्वाचित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। हाटा विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव सोमवार को जूनियर हाईस्कूल हाटा परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसमें देवानंद दुबे ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीप्रकाश चौहान ब्लॉक महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी की देखरेख में सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री कुंजेश्वर सिंह, सतीश पासवान, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और जिला महामंत्री छेदी प्रसाद की निगरानी में नामांकन कराया गया। निर्धारित समय तक अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए अन्य कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने दोनों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।परिणाम घोषित होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षक हितों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेगी।इस अवसर पर प्रवीण राव, अमित सिंह, सुमित राय, रितेश सिंह, धीरज मिश्रा, मुरली मनोहर, सुनील सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।