news-details

हाटा में गूंजी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण का संदेश सुन जुटे नागरिक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  हाटा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का रविवार को हाटा नगर के बूथ संख्या 261 एवं 262 (बाघनाथ) पर सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उनके संदेशों को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना और राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में पिरोते हुए सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए अनुभव और विचार आम नागरिकों को देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्साहित करते हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। साथ ही स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेगा, तभी विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, सभासद अनुराग कुशवाहा, सभासद अर्जुन मौर्य, राकेश शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा, हरेंद्र राव, मंटू तिवारी, राजन गोंड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।