news-details

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण।

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mahoba

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक  शशांक सिंह द्वारा जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।